Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आशियाना उजाड़ पलायन कर रहे लोग



बैरिया(बलिया)। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बैकरोल धारा का दबाव बनने से गंगापुर के सोनार टोला, बनिया टोला के लोग अचानक मंगलवार की रात कटान के चपेट में आने के कारण बुधवार को अपना आशियाना उजाड़ने लगे तथा सुरक्षित स्थानों की तरफ अपना सामान मवेशियों के साथ चले गए। रात में बहादुर बाबा स्थान व केहरपुर स्थित हरेराम ब्रह्मचारी स्मृति स्थल का आधा भाग शिवमंदिर सहित गंगा में विलीन हो गया। अब स्मृति स्थल का अवशेष कभी भी विलीन हो सकता है।

समाचार लिखे जाने तक चन्नू लाल, दुधनाथ, वीरेंद्र गुप्ता, रिंकू गुप्ता, बाबू राम गुप्ता, भगवानजी गुप्ता, मोहन केशरी, जवाहर सोनी, लालबाबू सोनी, राजेश सोनी, अजय, विजय, पंकज, रामजी पासवान अपने मकान उजाड़ने में लगे हुए थे। कटान का क्रम यहां काफी तेज है। जिस कारण यह  बस्ती कभी भी गंगा में विलीन हो सकती है। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवसागर दुबे, लेखपाल लक्ष्मण सिंह आदि ने प्रभावित लोगों से मिलकर जानकारी प्राप्त की। विधायक ने बाढ़ खंड के एई मुन्ना यादव से कहा कि तत्काल यहां बंबूक्रेट डालकर कटान को रोका जाय ताकि लोग अपना सामान उजाड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा सके। लेखपाल द्वारा अभी तक अवशेष चौबे छपरा के आठ व गंगापुर के एक कुल नौ घरों के विलीन होने की सूचना प्रशासन को प्रेषित किया है।
                                                                                                        


 गंगा का ऊफान बदस्तूर


बैरिया, बलिया। गंगा प्रति घंटा आधा सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर बुधवार की प्रात: गंगा का जलस्तर 59.35 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के बाढ़ का पानी मझौवां, धर्मपुरा, चोल्हनचक, पोखरा, गायघाट, बघौंच, बाबूबेल, हृदयचक, हल्दी, नेमछपरा, उदवंत छपरा, राजपुर एकौना तक फैलाव पर है। जिससे उक्त गांवों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी है।

रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments