Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भैंस धोने के चक्कर में गई जान



रसड़ा (बलिया)। रसड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोड़रा में शुक्रवार को मध्यान्ह लगभग 12.40 बजे टोंस नदी के किनारे अपने भैंस को धो रहा किसान श्रीभगवान यादव (60) पुत्र शिवधर यादव निवासी कोड़रा की पैर गहरे पानी में फिसल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। चितबड़ा गांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। टोंस नदी में इस वक्त काफी पानी बढ़ गया है। इस दौरान श्रीभगवान अपनी भैंस को धोने के लिए नदी के किनारे पहुंचा और भैंस को धोने के चक्कर में उसके पैर गहराई में पहुंच गया और वह डूबने लगा। लोगों को जब तक जानकारी होती उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।              

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments