Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को एसओ ने चेताया



मनियर, बलिया। राम जन्म भूमि (अयोध्या) पर आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संदर्भ में शांति सद्भाव बनाए रखने हेतु रविवार को एक आवश्यक बैठक मनियर थाने पर उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी व कमलेश कुमार यादव की संयुक्त देखरेख में रविवार  संपन्न हुई जिसमें हिन्दू व मुस्लिम भाई मौजूद रहे ।बैठक में कोर्ट से आने वाले फैसला को सर्व सम्मत से स्वीकार करने व आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु सम्मानित लोगों से अपील की गई ।बैठक में उपनिरीक्षक ने लोगों से अपील की कि अयोध्या में राम जन्मभूमि का विचाराधीन मुकद्मा  का निर्णय 15 नवंबर से पूर्व  आने की प्रबल सम्भावना है ।आप सभी लोग निर्णय का पालन करने हेतु व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अपने अपने मुहल्लों में  आवश्यक दिशा निर्देश देकर लोगों को समझाएं बुझाए ताकि देश व प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सके। अफवाहों पर ध्यान न दें। व अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के बारे में मनियर थाने को सूचित करें ।अगर कोई बाहरी व्यक्ति आकर यहां  रह रहा है तो पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, संकल्प सिंह, युवा नेता गोपाल जी सिंह , सभासद विनय सिंह  ,कंचन सिंह , दिलीप कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ,विनय जयसवाल, धनजी जी प्रजापति, गिरजा शंकर राय, रविंद्र कुमार हट्टी, सत्यदेव सिंह, शुभम कुमार सिंह ,मोहम्मद शाहिद, अशरफ अली ,मोहम्मद मुस्लिम ,अभिषेक कुमार पाठक, हलचल सिंह सतीश सिंह एजाज अहमद लड्डू पाठक श्री कृष्ण कुमार प्रेम सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट— राम मिलन तिवारी

No comments