Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें क्यों! मनियर एसओ ने जताया आभार


मनियर,बलिया। अयोध्या मामले के फैसले के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस  लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर रही है। इसी क्रम में डीजीपी के आदेश पर मनियर थाना परिसर में  थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्मानित नागरिकों, मंदिरों के पुजारियों, मस्जिदों के मुतवल्ली/ इमाम तथा पुलिस मित्र व सहयोगी डिजिटल वैलेन्टीयर्स, पत्रकार गणों बैठक बृहस्पतिवार को हुई,जिसमें थानाध्यक्ष ने अयोध्या फैसले के बाद शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग के लिए आभार जताया। बैठक में उप निरीक्षक विजय शंकर त्रिपाठी, कमलेश यादव, राजेश सिंह, सत्यदेव सिंह, संतोष गुप्ता, रविन्द्र हट्ठी, विनय जायसवाल, कन्हैया सिंह आदि  मौजूद रहें।


रिपोर्ट— राममिलन तिवारी

No comments