Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज 20 दिसंबर के पंचांग व राशिफल



आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।
राशिफल
मेष: भागदौड़ रहेगी। गुप्त शत्रु से कष्ट मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक कार्य की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी, लेकिन रोग और शत्रु पीड़ा का कारण होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जाने की संभावना है।
सिंह: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।
कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खान-पान में संयम रखें।
तुला: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। जबकि राजनीतिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उच्च अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
धनु: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ: आर्थिक तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। साभार : dj



डेस्क

No comments