सर्दी का कहर: जाने कहां जारी हुआ येलो अलर्ट
नई दिल्ली । उच्च हिमालय क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान के चलते जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल समेत उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के इलाकों में सर्दी ने जानलेवा शक्ल अख्तियार कर ली है। मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बिहार में बीते दो दिनों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूपी में बीते दो दिनों में 59 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।
मौसम विभाग की मानें तो रविवार को स्थितियों में कुछ सुधार नजर आ रहा है। पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिहार के कई स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
डेस्क


No comments