Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रेमी के चक्कर में ऐसा बुना षड्यंत्र कि चकरघिन्नी बना प्रशासन



 जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक युवती के बोरवेल में कूदकर सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जब प्रशासन ने रेस्क्यू के दौरान पूरी जमीन खोद डाली, तब मालूम चला कि लड़की तो जयपुर में है।
अपने प्रेमी के संग गुपचुप तरीके से भागने के चक्कर में 18 की एक लड़की ने ऐसा षड्यंत्र रचा कि पूरा गांव ही नहीं, जिला प्रशासन भी चकरघिन्नी बन गया। लड़की शुक्रवार सुबह अपने घर से निकली थी। वो अपने साथ अलग से कुछ कपड़े लेकर भी आई थी।
चौंकाने वाला यह मामला दौसा जिले की लालसोट तहसील के अनूपपुरा गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां रहने वाली 18 साल की अनोखी ने बोरवेल में कूदकर सुसाइड कर लिया है। लड़की की जान बचाने जिला प्रशासन सक्रिय हुआ ओर JCB के जरिये बोरवेल के समीप खुदाई शुरू कराई गई।


डेस्क

No comments