Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहां ट्रेन में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म



नई दिल्ली। हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला के लिए शनिवार को सेना की दो महिला अधिकारी  फरिश्ता बन गई। हुआ कुछ यूं कि प्रसूता रेल यात्रा कर रही थी कि तभी उसे  प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में ट्रेन में सफर कर रही सेना की दो महिला डॉक्टरों ने चलती ट्रेन में गर्भवती की डिलिवरी कराई। भारतीय सेना ने अपने ट्विटर हैंडल से बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उसने यात्रा के दौरान ट्रेन में ही एक प्रीमैच्चोर बच्ची को जन्म दिया।

 जानकारी के अनुसार, हावड़ा एक्‍सप्रेस में सफर कर रही महिला को अचानक समय से पहले प्रसव पीड़ा होने लगी। चूंकि ट्रेन कोहरे के बीच धीमी गति से चल रही थी, नजदीकी स्‍टेशन भी इतनी दूर था कि वहां तक पहुंचने का इंतजार नहीं किया जा सकता था। अगर तुरंत कुछ न किया जाता तो जच्‍चा और बच्‍चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। यह जानकारी उसी डिब्‍बे में सफर रहीं सेना के 172वें मिलिटरी हॉस्पिटल की दो डॉक्‍टरों कैप्‍टेन ललिता और कैप्‍टन अमनदीप को मिली।

जानकारी मिलते ही वे महिला की मदद के लिए आईं और ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हो गया। इसके बाद मां और नवजात को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके विषय में सेना के अतिरिक्‍त महानिदेशक ने सेना के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'मां और बच्‍चा दोनों स्‍वस्‍थ हैं। सेना के महिला डॉक्टरों की इस काम के लिए चारों तरफ तारीफ हो रही है। उनकी सराहना की जा रही है। बच्चे की मां ने भी दोनों डॉक्टरों को धन्यवाद कहा है।


डेस्क

No comments