अरे यह क्या! अब पानी की होने लगी चोरी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में इस साल गर्मी के मौसम में स्थितियां काफी खराब हुई हैं। पिछले दो महीने से जंगलों में लगी आग और बारिश की कमी के चलते पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर इलाकों में जलाशय सूखने की कगार पर आ गए हैं। इस बीच चोरों ने न्यू साउथ वेल्स के एक सूखा प्रभावित इलाके से 3 लाख लीटर पानी चुरा लिया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि चोरों ने सिडनी से तीन घंटे की दूरी पर स्थित इवांस प्लेन में एक निजी प्रॉपर्टी से दो टैंकों के बराबर पानी चुरा लिया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांचकर्ता लोगों से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने किसी ट्रक या लोडर को इवांस प्लेन से टैंकर ले जाते तो नहीं देखा। पुलिसकर्मियों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में पिछले काफी समय से सूखे के हालात हैं। ऐसे में पानी की कमी के चलते चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। साभार डीबी
डेस्क


No comments