Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक



सुखपुरा, बलिया । स्थानीय कस्बा स्थित पुस्तकालय वाचनालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर  देवरिया जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष मारकण्डेय शाही द्वारा नवनियुक्त बेरूवारबारी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चूू के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक  की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाही ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप (मेरा बूथ सबसे मजबूत) को चरितार्थ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा समाज के शोषित पीड़ित लोगों को उनके अधिकारों  को उन तक पहुंचाने का दायित्व हम सबको ईमानदारी से करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राम सिंह, पूर्व महामंत्री बसंत सिंह, पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह, राजेश सिंह ,बरमेश्वर गुप्ता ,श्री भगवान सिंह, राणा सिंह, प्रकाश उपाध्याय, त्रिलोकी ओझा ,कुंदन सिंह,डॉ अशोक पाण्डे,राहुल सिंह,विशाल सिंह प्रमोद गुप्ता,राजेश गुप्ता आदि लोग रहे।



रिपोर्ट - अनिल सिंह।

No comments