मचा हड़कंप : जाने ! एसडीएम ने कहा कहा की छापेमारी
बैरिया (बलिया): उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को कस्बा स्थित खाद, बीज व कीटनाशक के दुकानों पर छापेमारी किया।एसडीएम के छापेमारी से खाद बीज के दुकानों पर हड़कंप मच गया। कई दुकानों को संचालक दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। वहीं दो दुकानों पर कई बीज व दवाएं एक्सपायरी डेट का पाया गया, जिससे एक्सपायरी दवाओं को एसडीएम ने नमूने के रूप में ले लिया जबकि दुकानदारों ने स्टाक रजिस्टर दिखाने में असमर्थ रहे। एक दुकानदार ने तो लाइसेंस तक नहीं दिखा पाया।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि एक दुकान पर सल्फर स्वाडीन, कोस्को कंपनी का भिंडी का बीज, श्रीराम ब्रांड का सुनैना सब्जी का बीज एक्सपायरी डेट का पाया गया। वहीं एक दूसरे दुकान पर सल्फीन प्लस, एग्रोसाल सुपर रनर, इंजेक्शन सहित कई दवाएं व बीज दो से तीन वर्ष पुराना मिला। एक दुकानदार तो स्टाक रजिस्टर व लाइसेंस तक नहीं दिखा पाया है। दोनों दुकानदारों को लाइसेंस व स्टाक रजिस्टर के साथ तलब किया गया है। दोषी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हाट गोदाम पर एसडीएम ने की छापामारी
बैरिया (बलिया): बैरिया-लालगंज मार्ग पर स्थित आपूर्ति विभाग के हाट गोदाम पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने रविवार को औचक छापेमारी किया। जिससे गोदाम पर अफरा-तफरी मच गई। खाद्यान्न का उठान करने पहुंचे वाहन चालक अपने वाहन लेकर मौके से भाग खड़े हुए। वहीं मार्केटिंग इंस्पेक्टर गोपाल प्रसाद कन्नौजिया की गैर मौजूदगी में दो बाहरी प्राइवेट लोग गोदाम के अंदर मिले। एसडीएम ने रानीगंज मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार जयसवाल को बुलवा कर गोदाम में ताला बंद कराया। वहीं उक्त दोनों प्राइवेट काम करने वाले लोगों को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गए।
इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें मुखबिरों से सूचना मिली थी कि लालगंज हाट गोदाम से खाद्यान्न काला बाजार में बेचने के लिए बिहार भेजा जाने वाला है। बगैर समय गंवाए जब मैं गोदाम पर पहुंचा तो वहां एक ट्रक खड़ी थी। जिस पर खाद्यान्न लदा था, खाद्य गोदाम खुला था और वहां मौजूद दो कर्मचारी जो बताए कि उन्हें एमआई ने रखा है। खाद्यान्न गोदाम में उतरवा रहे थे, उनमें से एक नए अपना नाम विशाल कन्नौजिया गांव हाथोज थाना खेजुरी व दूसरा संतोष चौरसिया चौराचौरी गोरखपुर का रहने वाला है। एसडीएम ने बताया कि बगैर किसी जिम्मेदार अधिकारी को सूचना दिए एमआई का गायब होना अपने आप मे गंभीर मामला है। उनकी गैर मौजूदगी में खाद्यान्न को गोदाम में रखना या बाहर भेजना नियम विरुद्ध है, उनके आने के बाद स्टाक का मिलान किया जाएगा। फिलहाल गोदाम को हमने एमआई रानीगंज प्रदीप कुमार जासवाल को बुलाकर ताला बंद करा दिया हैं।
रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे


No comments