Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10-10 हजार के दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



बांसडीह, बलिया । पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस ने दस दस हजार के दो इनमिया अपराधियो को मैरिटार चौराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे। और इन पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दो इनमिया अपराधी सुबह साढ़े आठ बजे  मुखबिर की सूचना पर मैरिटार चौराहे से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त फेकू तुरहा पुत्र सत्यम उर्फ सत्यनारायण निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया व कन्हैया राम उर्फ व्यास पुत्र स्वर्गीय जगरनाथ निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उपरोक्त दोनों अभियुक्त  मुकदमा अपराध संख्या 406 /19 धारा 2/ 3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया में काफी दिनों से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 10 -10 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।



रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments