प्रधानी के लिए 10 ने ठोका ताल
मनियर, बलिया। मनियर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत असना व बड़ा गांव में प्रधान पद के लिए तीन फरवरी को होने वाले उपचुनाव के क्रम में शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।जिसमें असना गांव के पूर्व प्रधान संजीत कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की पत्नी रूबी सिंह व पूर्व प्रधान अनिल कुमार पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
वहीं बड़ागांव से कुल 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें भाजपा की जिला मंत्री मनोरमा गुप्ता ने दो सेटों में पर्चा दाखिला किया। कुल 8 लोगों में ललिता पत्नी सुरेश, मनोरमा पत्नी शिवजी गुप्ता ,निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव ,रामेश्वरी देवी पत्नी अमरदेव यादव ,शिवकुमारी पत्नी लाल बहादुर, विद्यावती देवी पत्नी मोती ,कलावती देवी पत्नी शिव कुमार ,पुष्पा पत्नी मनोज ने पर्चा दाखिला किया ।
बता दें कि पर्चा दाखिला का आज अंतिम समय था। शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी वहीं पर्चा वापसी रविवार के दिन होगा ।पर्चा वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि चुनाव मैदान में कितने लोग रहेंगे ।बताते चलें कि उपरोक्त दोनों गांव में प्रधान पद के लिए मतदान 3 फरवरी को होगा ।बड़ा गांव में प्रधान पद निरस्त होने व असना गांव में प्रधान पद पदच्युत होने के कारण रिक्त हुआ था।
रिपोर्ट राममिलन तिवारी







No comments