Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

और बैंक खाताधारकों का ले उड़ा लाखों रुपया


रेवती (बलिया)। खाता धारकों के खाते से लाखों रुपए का गबन बीसी संचालक द्वारा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।बताया जाता है कि सहतवार निवासी बृज बिहारी सिंह के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने के लिए आईडी एलाट हैै।रेवती बाजार में कार्यालय खोलकर नूरपुर रेखहां निवासी मिथिलेश यादव तथा झरकटहां निवासी जितेन्द्र यादव ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित कर रहे थेे।





खाताधारकों का आरोप है कि संचालक ने खाते से पैसा निकाल लिए।अब तक छः माह के अंदर दतहां निवासी संजय सिंह के खाताा से कई चक्र में तीन लाख,दलछपरा निवासी उषा देवी के खाता से एक लाख बाइस हजार,भोजछपरा निवासी रामरति के खाता से 4521 रुपए तथा चौबे छपरा निवासी विरेन्द्र राम के खाते से 15 सौ रूपये आहरित किए गए है।यह सूचि और लम्बी होने की उम्मीद है.जैसे-जैसे लोगो को जानकारी हो रही है लोग सामने आ रहे हैै।


स्टेट बैंक के रेवती शाखा के प्रबंधक सुरेश राम ने पांच लाख के करीब धन आहरित करने की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि बृज बिहारी की आई कोड को लाक कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उधर रेवती थाने के एसआई सदानंद यादव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में तहरीर आते ही मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कानूनी कार्यवाही शुरु कर देगी।


रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments