Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टी-20 मुकाबले में बलिया ने मथुरा को दी पटखनी


 मनियर, बलिया । मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वर्गीय भोला सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2020  का दूसरा सेमीफाइनल बलिया और मथुरा के बीच खेला गया ।बलिया की टीम टॉस जीतने के बाद क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया ।मथुरा की टीम बैटिंग करते हुए 114 रन बनाई ।जवाब में उतरी बलिया के टीम ने 19. 3 ओवर में 116 रन बनाकर मैच जीत लिया ।




मथुरा टीम के अनुज ने 4 ओवर में तीन विकेट लिए ।वहीं 48 रन बनाने के कारण बलिया के विजेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का अंपायर गोपाल जी व मणि प्रकाश रहे। कमेंटेटर की भूमिका में राजू सिंह व स्कोरर की भूमिका में समीम अख्तर ,भोला कनौजिया ,साहिल गुप्ता रहे ।कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता गोपाल जी सिंह, अध्यक्ष रविंद्र कुमार हट्ठी, कोषाध्यक्ष मदनलाल ,क्रिकेट टूर्नामेंट के सचिव स्वर्गीय भोला  सिंह के सुपुत्र चंदन सिंह व कार्यक्रम की आयोजक स्पोर्ट्स क्लब मनियर व स्टार क्रिकेट क्लब मनियर रहा ।

इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत सहतवार के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू रहे ।इस कार्यक्रम के सचिव चंदन सिंह ने मुख्य अतिथि सहित खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया तथा लोगों से अपील की कि आप ऐसे कार्यक्रम में हमेशा सहयोग देते रहे। फाइनल मैच शनिवार के दिन गाजीपुर व बलिया के बीच खेला जाएगा


 रिपोर्ट राममिलन तिवारी





No comments