गायन में ज्ञानकुंज के नौनिहालों का बजा डंका
सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र का अग्रणी विद्यालय ज्ञान कुंज अकैडमी बंशी बाजार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान देता आ रहा है साथ ही छात्रों के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है।
ज्ञानकुंज के छात्र-छात्राओं द्वारा बलिया मुख्यालय के बापू भवन में बलिया दांत टैलेंट का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2020 को जयपुरिया पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में हुआ जिसमें जिले के लगभग 10 विद्यालयों के 300 छात्र छात्राओं ने नृत्य और गायन प्रतिभाग किया वही ज्ञानकुंज एकेडमी के 7 छात्र-छात्राओं ने गायन के लिए नामांकन कराया गायन के क्षेत्र में प्रथम स्थान ज्ञानकुंज एकेडमी के छात्र अविनाश चौहान कक्षा पांचवी रहे उनके गीत मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा मैं वहां उपस्थित गणमान्य एवं छात्र छात्राओं को भावविभोर करके रफी साहब की याद करा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने छात्र अविनाश चौहान को साथ ही संगीत शिक्षक धनराज सिंह और काशी नरेश सर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए सदैव छात्रों के साथ रहा है और रहेगा।
रिपोर्ट-हेमंत राय






No comments