Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोरोना वायरस ने 17 को सुलाया मौत की नींद



वुहान। चीन में अब तक कोरोना वायरस के 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।17 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार से वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया है।लोगों को बिना कारण घर से निकलने से मना किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख टेड्रॉस एडहेनम गेब्रेयीसुस ने बुधवार को कहा कि समस्या कोदुनिया के लिए खतरा (ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया जाए या नहीं, इस पर विचार कर रहे हैं।
यातायात बंद किए जाने पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि इस कदम से चीन न केवल अपने देश में वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैलने की आशंका कम करेंगे। चीन में हजारों लोग इसकी चपेट में हैं।कोरोना वायरस का पहला केस वुहान शहर में 31 दिसंबर को मिला था। कोरोनो वायरस एसएआरएस (सीवियर एक्यूट रेसिपिरेटरी सिंड्रोम-सार्स) जैसा होने के कारण खतरा बना हुआ है।
सार्स वायरस से 2002-2003 में चीन और हॉन्गकॉन्ग में लगभग 650 लोग मारे गए थे।कोरोना को भी सार्स वायरस की श्रेणी में ही रखा गया है। इससे बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं,लेकिन अब तक वायरस के सोर्स का पता नहीं चल पाया है। साभार डीबी
डेस्क

No comments