Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीटेट 2020 की परीक्षा 5 जुलाई को

नई दिल्ली। सीटेट 2020 की ऑफिशियल विज्ञप्ति 24 जनवरी को सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। आपको बता दें सीटेट की अगली परीक्षा 5 जुलाई 2020 को होगी जिसके लिए 24 जनवरी से आवेदन शुरु होंगे। सीबीएसई ने जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीटीईटी जुलाई 2020 परीक्षा के 14वें संस्करण का आयोजन 5 जुलाई 2020 को होगा। सीबीएसई सीटीईटी 112 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी, 2020 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा। वहीं शुल्क का भुगतान 27 फरवरी 2020 दोपहर 3.30 बजे तक तक किया जा सकेगा। सिलेबस, योग्यता, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियां विस्तृत नोटिफिकेशन  जो वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी उसके माध्यम से बताई जाएंगी।

No comments