टी-20 मुकाबले में हैदराबाद ने मनियर को हराया
मनियर,बलिया।मनियर इंटर कालेज के मैदान मे स्वर्गीय भोला सिंह मेमरियल क्रिकेट प्रतियोगिता टी 20 20 मैच के चौथे दिन बुधवार को मनियर व हैदराबाद के बीच खेला गया। मैच के बतौर मुख्य अतिथि तेलंगाना के (टी आर एस पार्टी) के मलकाज गिरी के विधायक मयनन पल्ली हनुमत राव ने फिता काटकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई जिसमें हैदराबाद की टीम 11 7 रन से विजयी रही। इस दौरान शांति के प्रतीक झंडारोहण कर राष्ट्रगान भी गाया गया। ।मैच के दौरान टास जीतकर मनियर की टीम पहले क्षेत्ररक्षण का भूमिका निभाई। बैटीग कर हैदराबाद की टीम ने निर्धारित ओभर में 6 विकेट के नुकसान 24 2 रन का लक्ष रखा जबाब में उतरी स्टार क्रिकेट क्लब मनियर की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 12 5 रन बनाकर सिमट गयी इसतरह से हैदराबाद की टीम 11 7 रन से विजयी रही।मैन ऑफ द मैच का खिताब हैदराबाद के टीम के खिलाड़ी बी बी राव को 24 बाल पर 58 रन बनाने पर दिया गया। मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में मणि लाल श्रीवास्तव एवं अश्विन कुमार सिंह ,उद्घघोषक राजू सिंह,गोपाल जी रहे।स्कोरर शमीम अख्तर ,भोला कनौजिया ,शाहिल रहे।इस मौके पर तेलंगाना के प्रदेश महासचिव टी अार एस नक्का प्रभाकर गौड, सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, काउनस्लर तेलंगाना सी वाई राजू, राज जितेंद्र नाथ, अमरेन्द्र सिंह, सुनिल कुमार उपाध्याय, बब्लू सिंह रविंदर हठी,सचिव चन्दन कुमार सिंह, मदन लाल, विकास सिंह सहित आदि लोग रहे।सिंह स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के तरफ से अतिथियों को 51 किलो का माला व अगवसत्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Report: राम मिलन तिवारी


No comments