दौड़ का अभ्यास कर रही छात्रा की हुई असमय मौत
रेवती। नगर के एक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के लिए दौड़ का अभ्यास कर रही कक्षा 8 की छात्रा अचानक गिर कर बेहोस हो गई । विद्यालय के अध्यापक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती लायें जहां डाॅ द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । पिन्की यादव (12 वर्ष ) पुत्री शिवपरसन यादव निवासी गांव धनेश्वर दास के मठिया , रेवती बीज गोदाम के समीप स्थित एक विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ती हैं । बुधवार को दोपहर में गणतंत्र दिवस के लिए दौड़ के लिए अभ्यास कर रही थी । इसी दौरान गिर कर बेहोस हो गई। जिससे विद्यालय में हडंकम्प मच गया । अध्यापकगण उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लायें जहां डाॅ रोहित रंजन द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । घटना की खबर लगते ही मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम । चार भाईयों के बीच इकलौती बहन थी । उसके पिता और तीन भाई बाहर नौकरी करते हैं । घटना की सूचना मिलते ही एस आई सदानंद यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तथा घटना के संबंध में जानकारी ली । सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची मां सुशीला देवी व भाई पिन्टू यादव के विलाप से अस्पताल में उपस्थित लोगों की आंखे भी नम हो जा रही थी ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी - रेवती


No comments