चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक पकड़ाया- एक फरार
चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित टोंस नदी पीपा पुल से बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के टोंस नदी पीपा पुल के पास कस्बे के ही वार्ड संख्या- 14 शास्त्री नगर निवासी अमन सिंह उर्फ धनु पुत्र भीम सिंह को मुकामी पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वार्ता के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक हरिराम मौर्या ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार तो कर लिया गया मगर दूसरा फरार होने में सफल हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जिसे बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए चोर अमन सिंह उर्फ धनु को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिराम मौर्या, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ,कांस्टेबल दिलीप पटेल, विनोद सरोज तथा दिनकर मौर्या आदि लोग रहे।


No comments