एलपीएस इंस्टिट्यूट में 12वीं के छात्र छात्राओं को दी गई विदाई
सिकंदरपुर (बलिया)। मुख्य बस स्टैण्ड चौराहे के मनियर मार्ग पर स्थित संस्कारित व उच्चतर शिक्षा के लिए पूरे क्षेत्र मे मशहूर एलपीएस इंस्टीट्यूट मे वुधवार की सुबह एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा बारहवीं के छात्र व छात्राओं को विदाई दी गई, इस विदाई समारोह के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारों को संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष शर्मा द्वारा डायरी व पेन देकर सम्मानित भी किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी यहाँ 12वीं कक्षा के बुद्धिमान छात्रों को विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। आज 22 जनवरी को विदाई समारोह में आप सभी का स्वागत है। मैं अपने शब्दों में अपने 12वीं कक्षा के प्रिय छात्रों के बारे में कुछ कहना चाहता हूँ। विद्यार्थी किसी भी स्कूल की सबसे कीमती सम्पत्ति होते हैं, उनके बिना शिक्षक और शिक्षण संस्थान कुछ भी नहीं है। यद्यपि, यह भी सत्य है कि, विद्यार्थी भी एक अच्छे अध्यापक के बिना कुछ नहीं है या यू कहें कि अधूरे हैं। इसलिए एक दूसरे के महत्व के लिए दोनों ही बराबर जिम्मेदार है। हम यह नहीं कह सकते, कि केवल शिक्षक ही, छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं हालांकि, विद्यार्थी भी शिक्षक के महत्व और मूल्य को बनाने में महान भूमिका निभाते हैं। छात्रों के भविष्य को आकार देने और निर्माण करने में दोनों की ही सम्मान भागीदारी की आश्यकता है।आगे कहा कि एक अच्छा विद्यार्थी, एक अच्छे शिक्षक की अनुपस्थिति में कुछ नहीं कर सकता। और जब किसी शिक्षक को अच्छा छात्र नहीं मिलता तो वह उसे अपना दुर्भाग्य समझता है। यह शिक्षक की जिम्मेदारी होती हैं कि वह अपने छात्र को सही रास्ते पर लाए हालांकि, यह छात्र की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने शिक्षक की बताई हुई बातों का पालन करे। उन्हें शिक्षण संस्थान में समान रुप से एक दूसरे का समर्थन करने की आवश्यकता है। हमारे विद्यार्थी बहुत ही अनुशासित, अच्छे संस्कारों वाले, समय के पाबंद, और जिम्मेदार इंसान है। इन्होंने एलपीएस इंस्टीट्यूट के लिए अपने सभी दायित्वों को पूरा किया है, जिसके कारण हमारे एलपीएस इंस्टीट्यूट ने बहुत विकास किया और पूरे जिले में सबसे अच्छी शिक्षा को प्रदान करने वाले इंस्टीट्यूट की छवि बनाई है। यह सब कुछ मेरे प्रिय छात्रों और शिक्षकों के कठिन प्रयासों के माध्यम से संभव हो पाया है।
अपने संबोधन के समापन पर संतोष कुमार शर्मा ने विदाई समारोह में पधारे सभी अतिथियों व क्षेत्रीय पत्रकारों का आभार जताते हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।
इस दौरान विदाई समारोह मे मुख्य रूप से सुशील कुमार, भोला प्रसाद, अंजलि, रिचा, निधि, सुनिधि, रानी, मधु, काजल, सुनंदा, साधना, ज्योति, हिमांशु, पंकज, श्वेता, अमीषा, अंजली व अर्चना आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- हेमंत राय


No comments