बाइक स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार की हुआ मौत
बिल्थरारोड। उभाँव थाना अंतर्गत अवाया ग्राम सभा के समीप मंगलवार की देर रात 8 बजे बिल्थरा रोड से नगरा मार्ग पर बाइक एवं स्कार्पियो के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचा डायल 112 नंबर पुलिस के हेण्ड कांस्टेबल विनोद पांडे ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया जहां पर उपचार के बाद डॉ जेपी चौधरी ने जिला अस्पताल सदर के लिए रेफर कर दिया ।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जमुवा निवासी रामाश्रय मौर्या 45 वर्ष पुत्र राम अवतार मौर्य बिल्थरारोड किसी काम से आया हुआ था काम निपटा कर अपने घर के लिए निकला था कि ग्राम सभा अवाया के पास पहुंचे था। कि नगरा के तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टककर की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस दिऐ मौके पर पहुंचकर घायल को अपने वाहन से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । अस्पताल ले जाते ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जैसे ही इस बात का पता घरवालों में चला घर में कोहराम मच गया महिला समेत पुरुषों का रो रो के बुरा हाल हो गया है


No comments