प्रथम दिन पुष्प वर्षा के साथ बच्चों का किया गया स्वागत
रेवती (बलिया) शिक्षा क्षेत्र रेवती अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक बेसिक विद्यालयों में बुधवार को स्कूल खुलने पर बच्चों में काफी खुशी व्याप्त रहा। कन्या कंपोजिट विद्यालय रेवती में बच्चों के स्कूल में प्रवेश करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजू चौबे, अध्यापक संजय कुमार, रविन्द्र यादव, नीतू केशरी, प्रियंबदा (अनुदेशक) आदि द्वारा पुष्प वर्षा के साथ बच्चों का स्वागत किया गया। प्रथम दिन 85 बच्चें उपस्थित रहे। अन्य विद्यालयों में उपस्थित सामान्य रही।
पुनीत केशरी


No comments