समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
रेवती (बलिया) नगर के समाजसेवी अमित पांडेय "पप्पू "के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी रेवती पर आम के दो पौधौ का वृक्षारोपण किया। साथ ही बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के निकट राहगीरों को शरबत पिलाने के साथ अखिलेश यादव के दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान सपा नेता बिहारी पांडेय, सभासद मुन्ना रावत, गोविंद शाह,साजिद अंसारी, प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments