पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मनियर, बलिया । बांसडीह विधान सभा के छितौनी में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर व फलदार पौधा लगाकर धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीब, मजलूम व असहाय के साथ जाति धर्म से ऊपर उठकर सेवा भाव से काम किया। उन्होंने गरीबों के जनमीन हक की लड़ाई हमेशा लड़ी है और लडते रहेगें । 2027 में फिर सपा की सरकार बनानी होगी। तभी 2027 में जोरदार तरीके से जन्मदिन मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, प्रधान सोनू यादव, छात्र नेता राकेश यादव, सभासद लक्ष्मण पटेल, सभासद अभिमन्यु बागी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव विवेक यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अजीत पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments