Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

26 नए भारतीय शब्दों को मिला ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में स्थान



नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में आधार, चॉल, डब्बा, हड़ताल और शादी जैसे 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है। डिक्शनरी के इस 10वें संस्करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं।
शुक्रवार को लॉन्च किए गए इस संस्करण में चैटबोट, फेक न्यूज और माइक्रोप्लास्टिक जैसे 1000 नए शब्द भी शामिल किए गए हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की प्रबंध निदेशक फातिमा दादा ने बताया कि इनमें से 22 शब्द मुद्रित शब्दकोश में, जबकि अन्य चार डिजिटल संस्करण में शामिल किए गए हैं।

डेस्क

No comments