गाजीपुर के सिर सजा सजा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का ताज
मनियर। मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वर्गीय भोला सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय टी-20 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को फाइनल मैच बलिया और गाजीपुर के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर की टीम 143 रन से विजयी होकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैच का उद्घाटन मनियर निवासी समाज सेवी प्रभात कुमार सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त खेल की शुरुआत कराई। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को शिल्ड प्रदान किया।
इसके पूर्व बलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। मैच खेल रही गाजीपुर के टीम के खिलाड़ियों ने पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन का लक्ष्य रखा। जबाब में उतरी बलिया की टीम 48 रन बनाकर आल आउट हो गयी। गाजीपुर के राहुल सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के भाई रमेश सिंह, बबलू सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ़ चुल्ली बाबा, विजय यादव, अमरेन्द्र सिंह, कृष्णा, बन्टी सिंह, आदि रहे। अंपायर गोपाल जी व मणि प्रकाश रहे। कमेंटेटर की भूमिका में राजू सिंह व स्कोरर समीम अख्तर, भोला कनौजिया, साहिल गुप्ता रहे। कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता गोपाल जी सिंह, अध्यक्ष रविंद्र कुमार हट्ठी, कोषाध्यक्ष मदनलाल ,क्रिकेट टूर्नामेंट के सचिव स्वर्गीय भोला सिंह के सुपुत्र चंदन सिंह रहे।
रिपोर्ट राममिलन तिवारी






No comments