बोले मस्त, मैं नहीं करता सफलता-असफलता की चिंता
—बैरिया नप चेयरमैन पति की पुण्यतिथि पर जुटे सियासी दिग्गज
बैरिया(बलिया)। गांव, गाय, गंगा व गीता से इस देश की पहचान है। संसार के के अन्य किसी देश में गंगा जैसी पवित्र नदी नहीं है, इतने गांव नहीं है, जितने हमारे यहां हैं। यही हमारी विशेषता है। गांव के लोग परिश्रम के पसीने से इस देश को सींचते हैं, जिसके बदौलत ही हमारे देश में कभी मंदी नहीं आई, न अन्य कोई समस्याएं पैदा हुए जो अन्य देशों में उत्पन्न हुई।उक्त उद्गार सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हैं, जो शनिवार को बैरिया में पूर्व प्रधान व नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के पति समाजसेवी स्व. शिवदयाल वर्मा के आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी कार्य से कोई सहमत होती है, कोई असहमत होता है। सहमत, असमहत का चिंता करने वाले लोग जीवन में सफलता प्राप्त नहीं करते। मैं खपड़िया बाबा का शिष्य हूं, शपड़िया बाबा सहमत-असहमत की चिंता नहीं करते थे, मैं भी नहीं करता हूं। बलिया ऋषियों, तवस्वियों की भूमि रही है। और इस बलिया की विशेषता है कि यहां से 300 किमी दूर जाकर तीन बार सांसद बना हूं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि गाय पालिए, गाय का दूध अगर सेवन करेंगे तो आप बीमार कम पड़ेगा और गाय के गोबर से फसल पैदा कीजिए, जो काफी लाभदायक होगा।
उन्होंने लोगों के बीमार पड़ने का कारण रासायनिक खादों से उत्पादित अनाजों को बताते हुए कहा कि जिन्हें गाय पालना है और गाय खरीदने की स्थिति नहीं है, उन्हें मं गाय दिलाऊंगा, मुझसे बिना झिझक संपर्क करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा, टीएमसी व वामपंथी दल इसलिए देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं क्योंकि गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन गया है। राहुल व अखिलेश को किसानों व गरीबों का दर्द नहीं मालूम है क्योंकि ये लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। उन्होंने स्व. शिवदयाल वर्मा को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि गरीबों के हित में किए जाने वाले कार्य ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विशिष्ट अतिथि सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में नागरिकता संशोधन बिल, एनपीआर व एनआरसी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की जनता देश की जनता के बीच विरोदी पार्टियों के लोग विश्वास खो दिए हैं। अब वे किसी तरह देश में अस्थिरता पैदा कर लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं किंतु देश की जनता उन्हें समझ चुकी है। अब उनका दाल लगने वाला नहीं है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, मुक्तेश्वर सिंह, रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा राषट्रीय परिषद के सदस्य विजय बहादुर सिंह, मंटू बिंद, अश्वनी ओझा, तारकेश्वर गोड़, श्याम सुंदर उपाध्याय, रमाकांत पांडेय, धर्मवीर उपाध्याय, रामप्रकाश सिंह, विजय यादव सहित दरजनों लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। आगंतुकों के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैरिया में विकास की मस्त ने बहाई गंगा
श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने करोड़ों रुपये की लागत से पूरे हुए एक दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं लगभग 100 करोड़ की लागत से होने वाले वभिन्न विकास कार्यों का आधारशिला रखा।
इस अवसर पर दो हजार जरूरतमंदों ने नि:शुल्क कंबल वितरित किया गया। लोकर्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, एसडीएम अशोक कुमार चौधरी, सीओ अशोक कुमार सिंह, शिवकुमार वर्मा मंटन सहित हजारों गणमान्य लोग शामिल थे।
By : B Chaubey







No comments