Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिविर लगा दी सरकार की योजनाओं की जानकारी


बैरिया(बलिया)। गंगा यात्रा कों लेकर शनिवार कों बहुआरा ग्राम पंचायत के सत्तीघाट भुसौला पर रोजगार दिवस गोष्ठी एवं प्रचार प्रसार हेतू केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी लाभप्रद सरकारी योजनाओं जानकारी विभागीय अधिकारियो ने जनता के बीच दी।





कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मुरलीछपरा दिनेश सिंह ने प्रधान सुनीता देवी की उपस्थिति में  किया। तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। वही नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी मे उपस्थित लोगो कों  गंगा कों स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने की शपथ दिलायी। डा. देवनीति सिंह, डा .लालजी यादव, अरविन्द मौर्या, अजय सिंह, अश्वनी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राहुल कुमार, सूर्य नरायन वर्मा, प्रधान दशरथ यादव, अजय राम, दया शंकर पाठक, सोबीत सिंह, अशोक मिश्रा आदि रहे। प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने आभार व्यक्त किया ।
 रिपोर्ट— बी चौबे

No comments