लगा रहा था फौज में भर्ती होने को दौड़, मौत
बैरिया (बलिया)। फोर्स में भर्ती होने के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय ठंड लगने से टोला सेवक राय निवासी एक युवक की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गई। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया।
दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय निवासी विनोद सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह (18) की भारतीय वायु सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था। फरवरी में उसकी परीक्षा होनी थी, उसी के लिए घर के पास बगीचे में ही अपने साथियों के साथ दौड़ का अभ्यास करता था।
रोज की भांति शुक्रवार की शाम वह अपने साथियों के साथ दौड़ का अभ्यास करने के लिए बगीचे में गया। जहां वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। घर के लोगों ने उसे उठाकर सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनबरसा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. एनके सिंह के अनुसार उक्त युवक को ठंड लग गई थी, जिससे उसका ब्रेन हैमरेज हो गया और उसकी मौत हो गई।
By : B Chaubey






No comments