Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्पर्श के तहत चिहिंत होंगे बलिया ​के कुष्ठ रोगी



बलिया।बलिया जिले में स्पर्श अभियान का आयोजन 30 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में जिला कुष्ठ अधिकारी डा० एस.के.तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति बनाई गयी।





 अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन को जागरूक करने हेतु प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा० आर.एन. सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्तियों का सर्वे किया जाएगा और संदेहास्पद कुष्ठ रोगियों को एम.डी.टी. दवा चालू की जाएगी। बैठक के दौरान कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला अन्धता निवारण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जनपद के समस्त एनएमएस एवं एनएमए मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक आर.के. सैनी ने की।


रिपोर्ट— धीरज सिंह

No comments