शिविर में गोल्डेन कार्ड के बनाने के लिए भटकते रहे लोग, नहीं था कोई अधिकारी
रामगढ़,बलिया। नमामि गंगे योजना के तहत चयनित ग्राम दया छपरा में शनिवार के दिन पशु पालन विभाग स्वास्थ्य चिकित्सा, लघु सिंचाई विभाग, नेहरू युवा केंद्र, मनरेगा योजना के शिविर उच्च प्राथमिक विद्यालय दया छपरा के परिसर में लगाया गया। जहाँ हजारों नर नारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जबकि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण भटकते रहे। कारण कि गोल्डन कार्ड बनाने वाला कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। साथ ही वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन के संबंध में बतलाने वाला भी कोई नहीं था।
सबसे ज्यादा भीड़ स्वास्थ्य शिविर में रही। स्वास्थ्य शिविर में दुबे छपरा के चिकित्साधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र तिवारी,कोटवा के डॉक्टर रोशन आरा, डॉक्टर नीरज सिंह, डॉक्टर उमेश कुमार, डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव, बी पी एम अब्दुल मनान खान, डॉक्टर विनोद कुमार फर्मशिस्ट परवेज आलम भूपेंद्र सिंह, सुग्रीव, गणेश जी यादव व एन एम अंजू राव मौजूद रहे वहीं कुष्ठ विभाग से सोनवरसा के सुशील कुमार सिंह व क्षय रोग के मधु कुमार यादव ने इलाज किया। लघु सिंचाई विभाग के बोरिंग टेक्निशियन संजय कुमार, बिजेंद्र कुमार, योगेन्द्र कुमार वर्मा ने फ्री बोरिंग की सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम को बताया।
नेहरू युवा केंद्र के चांदनी केशरी व आनन्द पाल ने युवाओं को खेल कूद व समूह के संबंध में जानकारी दी। मनरेगा योजना से तकनीकी सहायक स्वामी नाथ गिरी, सुरेंद्र वर्मा, नागेन्द्र यादव ने ग्राम सभा में मनरेगा के क्रिया कलापो की जानकारी दिए। पशु पालन विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के बैष्य, पशुधन प्रसार अधिकारी राजनरायन यादव, राम प्यारे लाल, विकाश यादव रवि यादव सुनील यादव, दीपक ओझा ने पशुओं के विभिन्न प्रकार के बीमारियों के इलाज करते हुए मुफ्त दवा वितरण किए।
रिपोर्ट—रविंद्र नाथ मिश्र






No comments