Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महामहिम की अगवानी को दुल्हन की तरह सज रहा यह घाट



रामगढ़,बलिया। नमामि गंगे योजना के तहत दुबे छपरा घाट पर  आगामी 27 जनवरी को होने वाले प्रदेश के राज्यपाल मामामहिम आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम अब तक जहां गांवों की सफाई व रंगरोगन किया जा रहा है। वहीं गंगा घाट पर ग्राम पंचायत द्वारा गंगा चबूतरा का निर्माण करा दिया गया है तो वहीं गंगा घाट पर हवन मंडप की तैयारी में कास व बांस के कर्मचारी लगे हुए है। 





बाढ़ विभाग द्वारा गंगा घाट पर अस्थाई सीढ़ी व गंगा घाट की साफ सफाई पूर्ण रूप से कर दी गई है। जबकि पीडब्लयूडी द्वारा हेलीपैड का निर्माण कार्य जारी है। मंच से लगयात बैरिकेडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।जबकि घाट पर मंच के सामने ही वेदांती जी महाराज के कूटी के समीप पुराने कुएं का उच्चीकरण किया जा रहा है जबकि वहीं कन्हाई ब्रह्म बाबा के समीप मुख्य मार्ग के कुएं पर झाड़ झाखड़ लगा हुआ है। ए डी ओ पंचायत योगेश चोबे ने बताया कि आज शाम तक सारा कार्य कर लिया जाएगा विशेष रूप से कुआ सफाई और रंग रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


रिपोर्ट— रविंद्र नाथ मिश्र

No comments