एनएच 31 की सफाई करते काल के गाल में समाया कर्मी
रामगढ़,बलिया। नमामि गंगा योजना के तहत27जनवरी को होने वाले प्रदेश के राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल के कार्य क्रम के तहत राष्ट्रीय राज्य मार्ग31 की पटरियों को साफ करते समय एक सफाई कर्मी काल के गाल में समा गया। हुआ यूं कि प्रसाद छपरा ढाला पर जब सफाई कर्मी सड़क की पटरियों की सफाई कर रहे थे तभी एक मैजिक ने उन्हें धक्का मार दिया। इस घटना में तीन सफाई कर्मी गंम्भीर रुप से घायल हो गए है, जिसे ग्रामीणों ने आनन—फानन में जिला अस्पताल बलिया को भेजा। जिसमें एक सफाई कर्मी की बलिया जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगरा ब्लॉक के उकछी ग्राम निवासी ब्रजेश कुमार यादव 28वर्ष, इन्दावली मझौली के चांड़ी निवासी रामजी22 वर्ष, व गउवा पार निवासी जितेंद्र रावत 25 वर्ष प्रसाद छपरा ढाला के राष्ट्रीय राज्य मार्ग 31पर सफाई कर रहे थे कि बैरिया के तरफ से तेज रफ्तार से स्कूल की मैजिक यू०पी०60 T 7565 तीनों सफाई कर्मचारियों को रौदते हुए एक खड़ी मोटरसाइकिल को चकना चूर कर डाली।ग्रमीणों ने आनन फानन में डीसीएम द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा,जिसमें रामजी यादव का रास्ते में ही मौत हो गयी।
रिपोर्ट— रविंद्र नाथ मिश्र






No comments