Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जिला पंचायत सदस्य ने 10 लाख की लागत से बनने वाले छठ घाट का किया शिलान्यास




रेवती (बलिया) स्थानीय विकास खंड के गायघाट गांव के दह ताल किनारे सोमवार की शाम जिला पंचायत सदस्य मान्ती यादव ने दस लाख की लागत से 70 फीट लम्बा और 30 फीट चौड़ा पक्का छठ घाट बनाने के लिए भूमि पूजन किया।

पूर्व जिलापंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव की उपस्थित में पंडित पदूमदेव चौबे ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराया। मान्ती देवी ने बताया कि यह कार्य एक माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर पल्लू लाल श्रीवास्तव, बब्लू सिंह, युवराज सिंह,रामजी ठाकुर,जीतन राजभर,नीरज श्रीवास्तव,मोहन बारी आदि लोग मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments