Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

11 हजार वोल्ट की लाइन 400 वोल्ट लाइन से टकराई, ट्रांसफार्मर फुंका, कई घरों के विद्युत उपकरण जले

 



मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर-2 में  उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर करीब 1:00 बजे दिन में 400 वोल्ट की लाइन से टच हो गई। इससे लो-वोल्टेज लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिसके चलते क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर जल गया और कई घरों के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से अचानक तेज करंट प्रवाहित होने लगा। इसके कारण कई घरों में लगे बिजली के उपकरणों से धुआं निकलने लगा और कुछ स्थानों पर आग भी लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया।

ग्रामीण ललन राजभर ने बताया कि इस घटना में उनके घर के करीब 30 हजार रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घरों में कराए गए वायरिंग तार, एलईडी, फ्रिज आदि उपकरण जल गए हैं।वहीं बबन राजभर, उमाशंकर, वीरेंद्र, अनन्त सहित कई अन्य लोगों के घरों में भी टीवी, पंखा, फ्रिज, इनवर्टर, मोबाइल चार्जर तथा अन्य घरेलू विद्युत उपकरण जल गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने, विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।इस संबंध में पूछे जाने पर जे ई चंदन कुमार ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं मामले की जानकारी नहीं है। छुट्टी से लौटने के बाद व्यवस्था की जाएगी।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments