Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हुल-हुल बाबा मानसून क्रिकेट क्लब के फाइनल मैच में मटिहीं ने सिकटौटी को सात विकेट से हराया


गड़वार(बलिया) हुल-हुल बाबा कोठिया,अरईपुर खेल के मैदान पर रविवार को क्रिकेट के फाइनल मैच में कोठिया(मटिहीं) की टीम ने सिकटौटी को 3 विकेट से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत रतसर के चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अजय राजभर ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिकटौटी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी मटिहीं की टीम ने तीन गेंद शेष रहते ही सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह मटिहीं की टीम ने तीन विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच अनूप खरवार व मैन आफ द सीरीज दिलीप चौहान को दिया गया। अंपायर की भूमिका में शैलेष एवं अंकित रहे। मैच का आंखों देखा हाल मिथिलेश व आशीष ने सुनाया जबकि स्कोरर की भूमिका में अखिलेश राजभर रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हर्षनाथ, भुवाल,बाबूराम, भरत,विनोद, सिंहासन,लल्लन, कन्हैया,शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments