असंतुलित होकर ई रिक्शा पलटने से महिलाओं सहित तीन घायल
रेवती (बलिया) रेवती दत्तहां संपर्क मार्ग पर जोड़ापुल के समीप असंतुलित होकर ई रिक्शा पलटने से महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए।
70 वर्षीय शान्ति देवी तथा 68 वर्षीय कमलावती निवासी गांव रजौली, दत्तहा से ई रिक्शा से गांव रजौली जा रही थी। जोड़ापुल के समीप अचानक ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया जिसके चलते पैदल जा रहे रेवती कस्बा के वार्ड नंबर 13 निवासी 65 वर्षीय रामेश्वर चौरसिया सहित दोनो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आस पास के लोगों द्वारा आनन फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल कमलावती देवी को को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। शेष दोनों का उपचार सीएचसी पर किया गया।
पुनीत केशरी


No comments