Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विकास कार्यों में धांधली के लगे आरोप की जांच करने पहुंचे अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि ने बताया आरोप निराधार

 


मनियर (बलिया)। विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत मनियर दियरा टुकड़ा नंबर-2 में विकास कार्यों में कथित अनियमितता की शिकायत पर  ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायतकर्ता और प्रधान प्रतिनिधि के अलग-अलग दावों के चलते मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, उक्त ग्राम पंचायत निवासी लल्लन राजभर ने जिलाधिकारी बलिया एवं खंड विकास अधिकारी मनियर को शिकायती पत्र देकर कथित आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य कराए बिना ही सरकारी धन का आहरण कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत सुनील कुमार एवं ग्राम सचिव राम प्रकाश वर्मा को मौके पर भेजा। शिकायतकर्ता का आरोप जांच के दौरान कई विकास कार्य धरातल पर नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में व्यापक फर्जीवाड़ा हुआ है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि जवाहर राजभर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एडीओ पंचायत एवं सचिव ने मौके पर जांच की, जिसमें विकास कार्यों में कोई कमी नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप पाए गए हैं तथा शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।हालांकि, जांच टीम ने मौके पर क्या कमियां पाई या नहीं पाई, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की बात कही है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर जांच अधिकारी एडियो पंचायत मनियर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच करने गए थे धरातल पर कार्य देखने को मिला जो भी रिपोर्ट होगी उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।


रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments