मलबे में 28 घंटे तक दबी रही मां-बेटी
अंकारा। पूर्वी तुर्की में आए भूकंप में रविवार को दो शव मिलने के बाद मरने वालों की तादाद 31 हो गई है। शुक्रवार की शाम 8 बजे आए भूकंप में करीब 1556 लोग जख्मी हुएहैं।बचाव कार्य अभी भी जारी है। इससे पहले शनिवार देर रातरेस्क्यू टीम ने एक इमारत से 35 साल की मां और दो साल की बेटी को निकाला। दोनों 28 से ज्यादा घंटों से मलबे के बीच दबी थीं। दोनों को चोटें आई हैं।
रेक्स्यू टीम ने बताया कि लोगों को खोजने के दौरान इमारत से बचाने की आवाज आई।पहले बेटी और फिर मां को बाहर निकाला गया। बचावकर्मी मलबे को हटाकर आइस यिल्डिज और उनकी दो साल की बेटी यूसरा तक पहुंचे। सुरक्षित बाहर निकालने के बाद दोनों को अस्पताल भेज दिया गया। इधर, प्रशासन ने पीड़ितों के लिए 9500 अस्थायी टेंट और 17000 लोगों के खाने की व्यवस्था की है। तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जाहिर की है।अत्यधिक ठंड राहत काम में मुश्किल डाल रही है। रविवार को तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।साभार डीबी
डेस्क


No comments