Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

घर में सो रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, कोहराम



बलिया।  सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत  ब्रह्माईन गांव में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी।   इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।  





 जानकारी के अनुसार, ब्रह्माईन गाँव  निवासी  बेचू यादव शनिवार की रात खाना खाकर बच्चों के साथ घर में सो गया। घटना के दिन उसकी पत्नी अपनी बहन के यहां गई थी जबकि उसका बड़ा बेटा कहीं बाहर गया था।  घर में बेटू को अकेले पाकर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया और आंगन में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

By-Ajit Ojha

No comments