Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक फोन कॉल पर डाकघर देगी घर पर 5 हजार रुपए तक लेनदेन की सुविधा






बेरुआरबारी(बलिया) इंडिया पोस्ट पेपेन्ट बैंक के तहत अब सभी सरकारी योजनाओ का लाभ लाभार्थियों को सीधे घर पर पोस्टमैन के माध्यम से पांच हजार रुपये तक का भुगतान घर पर सीधे सीधे उपभोक्तओं को किया जायेगा इसके लिए अब मात्र उपभोक्ताओं को मात्र एक फोन काल करना होगा । इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत आज मैरिटार शाखा डाकघर से घर घर जाकर150 लोगो का बचत खाता खोला गया । जिसके तहत उपभोक्तओं को यूआर कार्ड दिया जा रहा है जिसके माध्यम से उपभोक्ता पैसा जमा निकासी के साथ साथ सभी सरकारी योजनाओ का लाभ उठा सकेंगे । साथ ही इस खाते के माध्यम से किसी भी बैंक के खाते का संचालन पोस्टमैन के द्वारा पांच हजार तक का लेन देन आसानी से किया जा सकेगा । जिससे उपभोक्ता घर बैठे पोस्टमैन को फोन कर घर पर ही बुला कर अपना भुगतान ले सकता हैं । इससे सबसे ज्यादा महिलाओ में सरकार के इस योजना को लेकर उत्साह दिखा भारत सरकार के इस जनकल्याणकारी योजना की जानकारी मिलते ही सभी ग्रामवासी अपना ख़ाता खोलवाने के लिए लोगो की लाइनें लग गयी । इस सम्बन्ध में डाक सर्वेक्षक  सन्तोष सिंह ने बताया की डाक अधीक्षक मनीष कुमार व डाक निरिक्षक रमेश यादव के निर्देशन में यह कार्यक्रम पूरे जनपद में युद्ध स्तर पर चल रहा हैं । तथा  लगातार डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैम्प लगाकर खाता खोलने का काम चलता रहेगा । मैरिटार गांव में एक साथ गाव में दो टीमें लगाकर घर घर जाकर लोगो 150 का खाता खोला गया । इस मौके पर सत्यम जी, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार, राजेश कुमार, शिवजी प्रसाद, चंद्रमा राय आदि रहे ।



रिपोर्ट : प्रमोद कुमार

No comments