Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाले का बिना खुदाई कराये कागजों में खुदाई दिखाकर राजकीय धन का गमन करने का आरोप





मनियर, बलिया । विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत बहदुरा के पूर्व प्रधान ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को शिकायती पत्र देकर बहेरा नाले का बिना खुदाई कराये नाले का खुदाई कागजों में दिखाकर राजकीय धन का गमन करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगायी है। उक्त गांव निवासी पूर्व प्रधान जनार्दन यादव ने उपजिलाधिकारी को अपने दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है विकास खण्ड मनियर के ग्राम पंचायत बहदुरा मे वित्तीय वर्ष सन 2018 - 19 में 30 जून सन अठारह से 12 अगस्त 18 तक बहेरा नाले का खुदाई कार्य केवल कागजों में दिखाकर दो आई डी के तहत तीन लाख इकतीस हजार चार सौ पचास रूपया का भुगतान फर्जी मजदूरों के बैंक एकाउंट के माध्यम से किया गया है इस कार्य में रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक, खण्ड विकास अधिकारी मनियर /कार्यक्रम अधिकारी एक राय होकर तथ्यों को छिपाकर अनिमियता करते हुए राजकीय घन का गमन किया गया है। पूर्व प्रधान ने अपने पत्र में यह भी दर्शाया है जिस समय नाले का खुदाई कागजों में दिखाया गया है उस समय उक्त नाला घाघरा नदी के पानी से ओभर फ्लो होकर पानी बहदुरा रेगुलेटर से होकर गावों की ओर जाता है।जबकि बहेरा नाले मे 20 से 30 फीट उंचाई पर पानी बहते हुए चारो तरफ तबाही मचाता है। जिसमें 70 वर्ष के मजदूरों से गहरे पानी में नाले का खुदाई कैसे कर सकते हैं। शिकायतकर्ता ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर मामले का जाँच कराकर सरकारी घन का गमन करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments