ग्राम सभा में लूट खसोट की शिकायत जिलाधिकारी से
हल्दी, बलिया । विकास खण्ड बेलहरी के ग्राम सभा भरसौंता निवासी अखिलेश सिंह ने तहसील दिवस पर 25 अक्टूबर 2019 को जिलाधिकारी बलिया को पत्रक देकर ग्राम सभा में कराये गये कार्यो जैसे शौचालय निर्माण, आवास,नाली खंडजा,सोलर लाइट, बेंच, स्कूल में टाईल्स सहित 14 वॉ वित्त में भारी लूट खसोट की आशंका जताई है और जनहित में जाँच कराने की मांग किया था।जिलाधिकारी ने सीडीओ तथा डीपीआरओ बलिया को लिखा । डीपीआरओ बलिया ने पत्रांक संख्या 3759 दिनाँक 30 दिसम्बर 2019 को ग्राम पंचायत अधिकारी भरसौंता को खंड विकास अधिकारी बेलहरी के माध्यम से भेजा।लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी ने अनसुना कर दिया। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत पांडेय ने तीन दिन के अंदर बांछित अभिलेख की जानकारी जाँच अधिकारी के समक्ष उपस्थित करने को आदेशित किया ।अन्यथा की स्थिति में माह जनवरी का वेतन रोक दिया जायेगा।लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी पर कोई फर्क नहीं पड़ा ।तो पुनःजिला पंचायत राज अधिकारी बलिया ने पत्रांक संख्या4042 दिनांक 10 जनवरी 2020 को पत्रक देकर तीन दिन के भीतर जाँच अधिकारी को अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा अन्यथा की स्थिति में आपके ऊपर उत्तर प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1947 यथा संशोधित 1994 की धारा 14(क) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी के कठोर आदेश के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अभिलेख प्रस्तुत न करना ये साबित करता है कि उसे किसी अधिकारी के आदेश की परवाह नहीं है।
शिकायत कर्ता अखिलेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि यदि ग्राम पंचायत पर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया तो मजबुरन हम न्यायालय जाने को बाध्य होंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होंगी।
रिपोर्ट : अतीस उपाध्याय


No comments