Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नेत्र शिविर में 85 लोगों का नेत्र परीक्षण



सुखपुरा(बलिया) :  स्थानीय ग्राम के संत यतीनाथ विद्यापीठ सुखपुरा के समीप विजय शंकर सिंह के आवास पर शनिवार को गायत्री शक्ति विद्यापीठ द्वारा संचालित अखंड ज्योति नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने 85 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक सलाह दी।नेत्र रोगियों को दवा भी प्रदान किया गया।शिविर में 35 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।नेत्र विशेषज्ञ गुलसार शाहीन ने लोगों को आंखों के बचाव के लिए आवश्यक टिप्स दिया।कहा कि आंखों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप लोगों की है।चिकित्सक इलाज कर सकता है दवा दे सकता है लेकिन आप अपनी आंखों को कैसे सुरक्षित रखेंगे इस पर आपको स्वयं विचार करना होगा।इसके लिये आपको  गंभीर होना पड़ेगा।आंखों को धूप,धूल,धुआं से बचाए रखें।आप्थोमेटरिस्ट अनुजा कुमारी,काउंसलर अवनीश ओझा,अनिकेत कुमार ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह,उमेश सिंह,अभिमन्यु चौहान,सूरज,आकाश आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट - अनिल सिंह 

No comments