Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुल्तानपुर ने सिंकदरपुर को 6 विकेट से हराया




मनियर, बलिया । स्थानीय कस्बे के उत्तर टोला में श्रीनाथ बाबा ग्राउंड में शनिवार को आयुष मेमोरियल क्रिकेट चैलेंज प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला सुल्तानपुर व सिकंदरपुर के बीच खेला गया जिसमें सुल्तानपुर ने सिंकदरपुर की टीम को 6 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया । निर्धारित 12-12 ओवरों के इस क्रिकेट मुकाबले का उद्घाटन युवा नेता गोपाल जी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई ।  सुल्तानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।  बल्लेबाजी करने उतरी सिकंदरपुर की टीम सुल्तानपुर के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के कारण 51 रन पर ही ऑल आउट हो गई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने 8.2 ओवरों में ही मात्र चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की । मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार सुल्तानपुर के राजू प्रथम को दिया गया । इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल से न केवल युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है बल्कि समाज में सौहाद्रपूर्ण सद्भाव व सहयोग की भावना का भी विकास होता है। उद्घोषक की भूमिका अखिलेश सिंह व अम्पायर की भूमिका अविनाश सिंह व प्रमोद ने निभाई। इस दौरान मदन सचेस, शिवानंद सिंह, छोटू सिंह, संत जी यादव,अतुल,पिन्टू,आशीष,संदीप,रोशन,रोहित सहित अन्य मौजूद रहे ।




रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments