पल्स पोलियों की जागरूकता को निकली रैली
रेवती(बलिया) । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती के प्रभारी अधीक्षक डाॅ धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पल्स पोलियों अभियान की रैली निकाली गई। सी एच सी रेवती से बस स्टैंड तक रैली के दौरान नागरिकों को रविवार से शुरू है रहे अभियान के प्रति जागरूक किया गया । इस मौके पर यूसेफ के अजीत चौबे , डाॅ रोहित रंजन, फार्माशिष्ठ डाॅ एस एन तिवारी , विनोद मिश्र , एस पी कुंवर , संदीप शर्मा , हीरालाल आदि मौजूद रहें ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments