Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें क्या हुआ जब पिकअप पलटी



रेवती (बलिया) । रेवती सहतवार मार्ग गायघाट गांव के शिवाला के समीप शनिवार को दिन में तीन बजे भूसा लदी पिकअप वैन के पलटी खाने से संभावित बड़ा हादसा होने से बच गया । वही चालक सहित दो अन्य मजदूर घायल होने से बाल बाल बच गये ।
कथौली गांव थाना बांसडीह निवासी जीतेद्र (30 वर्ष) मधुबन (मऊ) से पीकप वैन पर भूसा लादकर बैरिया जा रहा था । गायघाट शिवाला के समीप अचानक असंतुलित होकर पिकअप वैन सड़क के किनारे पलट गई । गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा चालक जीतेद्र सहित अन्य दो मजदूरों को बाहर निकाला । बताते चले कि दो महिने के अंतराल में उक्त
शिवला के समीप गाड़ी पलटने की यह तीसरी घटना है ।



रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments