Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वास्थ्य मेला में 107 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड वितरित



बैरिया (बलिया) : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के संयोजकत्व में शनिवार को सीएचसी सोनबरसा परिषर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दूरदराज के गांवों से आये हजारों रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया गया वही मुख्यचिकित्साधिकारी सहीत वरिष्ठ  चिकित्सकों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वास्थ कार्यक्रमों व चिकित्सा योजनाओं के विषय मे जानकारी दी गई। 107 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड भी वितरित किया गया।
इससे पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्वलित किया गया। वही दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। अपने उद्दघाटन भाषण में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सरकार के स्वास्थ्य योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार के मंसा के अनुरूप जनजन तक समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पूरे मनोयोग लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। बलिया जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मीले इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। 
विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ रोगियों का ईलाज करने का आग्रह करते हुए कहा कि चिकित्सक धरती के दूजा कहे जाते है इसलिए उनके कार्यो पर उंगली नही उठनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त दुर्व्यस्था व भ्रष्टाचार पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति दुखद है इसमें सुधार होनी चाहिए। मेरे विधानसभा क्षेत्र में अगर कहि भी स्वास्थ्य सेवा में अगर कहि भी गड़बड़ी हुई संबंधित बक्शे नही जायेंगे चाहे वो कोई भी हो। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यचिकित्साधिकारी से कहा कि वो सुनिश्चित करें कि हमारे क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड मिल जाये। 
मुख्यचिकित्साधिकारी पीके मिश्र ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी दी कहा कि टीबी रोगियों के निःशुल्क ईलाज के अलावा प्रतिमाह 500 रुपये पौष्टिक आहार भत्ता दिया जा रहा है वही कालाज्वर पीड़ित रोगियों को निःशुल्क इलाज के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक एक आवास दिए जाने का प्रावधान है जिसपर कार्य चल रहा। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ एनके सिंह ने बताया कि इस मेले में हड्डी रोग डेंगू टिटनेस, हेपटाइटिस, टीबी सहित विंभिन्न रोगों के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई वही रोगियों का इलाज भी किया गया।
उदघाटन समारोह भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाहू के अलावा अमिताभ उपाध्याय व श्यामसुंदर उपाध्याय सहित आधा दर्जन लोंगो ने संबोधित किया। उक्त स्वास्थ्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ देवनीति सिंह, डॉ एसके तिवारी, डॉ केडी प्रसाद, डॉ हरिनंदन प्रसाद, डॉ प्रेमप्रसाद यादव, डॉ मुकेश वर्मा, डॉ अनुपम सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार यादव, डॉ आरडी राम व डॉ विजय कुमार यादव सहित दर्जनों चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



By : B Chaubey

No comments